दया शंकर पांडेय, ब्यूरो चीफ, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT:

प्रतापगढ़ ज़िला के बेल्हा देवी के पास अंग्रेजों के जमाने का बना पुल अभी भी इस्तेमाल हो रहा है, यह कब गिर जाये कुछ पता नहीं है। 100 साल से ज़्यादा पुराना पुल इतना ज्यादा चलता नहीं है। बेल्हा देवी के बगल में रेलवे व बस गाड़ी मोटर साईकिल पैदल चलने के लिये नये पुल की जरूरत है। अब देखना है चिलबिला निवासी मौजूदा विधायक राजेन्द्र मौर्या सनातनी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से बात करके करोड़ों अरबों रूपये का बिल पास करवा पाएंगे और नया पुल बन पायेगा यह आने वाला समय बतायेगा। जानकारी मिली है कि इस पुल बनाने का पूरा प्रयास विधायक राजेन्द्र मौर्या ने शुरु कर दिया है। चर्चा है कि अगर नया पुल बन गया तो 2027 में कोई भी पार्टी वाले राजेन्द्र मौर्या को हरा नहीं पायेंगे। इस पुल से बराक्षा भुलिया पुर से शहर जुड़ेगा। बताया जा रहा है कि 50 बेड का अस्पताल भी जल्द निर्मित हो सकता है।

