एक पेड़ मां के नाम" थीम के तहत किया गया वृक्षारोपण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” थीम के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय अटसलिया वि0ख0 भावलखेडा में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने जनसामान्य को प्रेरित किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करें, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरा-भरा वातावरण प्राप्त हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों को पेड़ों के संरक्षण का संकल्प दिलाया और उन्हें जागरूक किया कि वे अपने घरों व आसपास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण करें।
इस अवसर पर पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दें।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण कर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को सार्थक किया। साथ ही, जिले में इस अभियान को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संस्थानों को भी प्रेरित किया गया ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.