पांढुर्णा जिला अस्पताल में दिव्यांग प्रणाम पत्र बनाने में डॉक्टर कर रहें लापरवाही,जन्म से नेत्र दिव्यांग बच्ची का 30% का प्रमाण पत्र बनाके कर रहे हैं खानापूर्ति | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा जिला अस्पताल में दिव्यांग प्रणाम पत्र बनाने में डॉक्टर कर रहें लापरवाही,जन्म से नेत्र दिव्यांग बच्ची का 30% का प्रमाण पत्र बनाके कर रहे हैं खानापूर्ति | New India Times

आज पांढुर्णा जिला कलेक्टर, एसडीएम और मुख्यचिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन प्रस्तुत कर पार्षद दुर्गेश उईके, भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता हंसराज कड़वे और परिवार के सदस्यों ने बताया की, जिला अस्पताल पांढुर्णा में डॉक्टरों द्वारा पात्र दिव्यागों के दिव्यांग प्रणाम बनाने में लापरवाही की जा रहीं हैं, जवाहर वार्ड निवासी सात वर्षीय योगिता पिता भीमराव निरापुरे जन्म से नेत्र दिव्यांग है, आंखों से कम दिखता है,एक आंख बंद रहती है, इस बच्ची का डॉक्टर पूनम श्रीवास्तव द्वारा 30% का दिव्यांग प्रणाम जारी किया जा रहा है।

30% का प्रमाण पत्र से बच्ची को शासन की योजना का लाभ नहीं मिल पायेगा,,वहीं योगिता की बड़ी बहन खुशी पिता भीमराव निरापुरे यह भी जन्म से नेत्र दिव्यांग है आंखों से कम दिखता है, जिसका डॉक्टर पूनम श्रीवास्तव द्वारा 40% का दिव्यांग प्रणाम दो माह के लिए जारी किया जा रहा है,,इस बच्ची को भी शासन की योजना का लाभ नहीं मिलेगा,, ज्ञापन के माध्यम से पार्षद दुर्गेश उईके, भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता हंसराज कड़वे, परिवार के सदस्यों ने मांग की है की बच्चियों का 45% से ऊपर लाईफ टाईम दिव्यांग प्रणाम पत्र जारी किया जाएं,साथ ही लापरवाह डॉक्टर पर उचित कार्यवाही करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.