थांगता नेशनल कोच ट्रेनिंग के लिए मणिपुर रवान हुए योगेश रुखमांगद | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

थांगता फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित नेशनल कोच,टेक्निकल,ऑफिशल ट्रेनिंग  सेमिनार का आयोजन मणिपुर इंफाल में 27 से 30 मई तक किया गया है। इस ट्रेनिंग सेमिनार में नेशनल लेवल पर जुन्नारदेव शहर से जिले के पहले योगेश रुखमांगद नेशलन कोच की ट्रेनिंग प्राप्त करेंगे।

थांगता नेशनल कोच ट्रेनिंग के लिए मणिपुर रवान हुए योगेश रुखमांगद | New India Times

योगेश ने संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि थांगता मार्शल आर्ट्स खेल की उत्पत्ति हमारे भारत के मणिपुर राज्य के इंफाल से हुई आज मार्शल आर्ट्स के खेलो में थांगता भारत का सबसे विकसित खेल माना जाता है।यह खेल आज गवर्नमेंट मिनिस्ट्री से मान्यता प्राप्त है। आज इस थांगता मार्शल आर्ट खेल को स्कूलों गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया,सी.बी.एस.ई स्कूल गेम,खेलों इंडिया,यूनिवर्सिटी गेम्स में शामिल कर खिलाड़ियों को खेलने हेतु विभिन्न स्तरों पर अवसर प्रदान करता है।

थांगता नेशनल कोच ट्रेनिंग के लिए मणिपुर रवान हुए योगेश रुखमांगद | New India Times

योगेश रुखमांगद के लगातार थांगता मार्शल आर्ट खेल के प्रति मेहनत और समर्पण को देखते हुए मध्य प्रदेश थांगता एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी शिवेंद्र सिंह परमार द्वारा चयन किया गया। इस नेशनल कोच ट्रेनिंग सेमिनार में सफलता प्राप्त करने हेतु आई मार्शल आर्ट्स स्पोर्ट्स अकादमी के फाउंडर शंकरराव रुखमांगद,अध्यक्ष निलेश शुक्ला,उपाध्यक्ष नितिन राजोरिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी,ट्रबल विभाग डी.एस.ओ कप्तान अनुरोध शर्मा,जनपद पंचायत सी,ई,ओ श्रीमति रश्मि चौहान,अपील समिति सदस्य संजय जैन,पार्षद अमित यादव,दीप्ति साहू,सीमा चौरसिया ने उज्जवल भविष्य की कामना कर आशीर्वाद प्रदान किया।