संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:
थाना अमानगंज पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहर्ता को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जिस से अपहर्ता के परिजनों में खुशी का माहौल है ।
वर्तमान में पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार , श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पन्ना द्वारा चलाये जा रहे मुस्कान अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पन्ना , श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पन्ना , श्रीमान एसडीओपी महोदय गुनौर के दिशा निर्देशन – मार्गदर्शन थाना प्रभारी अमानगंज के नेतृत्व में टीम गठित कर अपहर्ता कु. पूनम साहू पिता छोटेलाल साहू उम्र 17 साल निवासी जसवंतपुरा को दस्तयाव किया जाकर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है । जो अपहर्ता के परिजनों में खुशी का माहौल है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमानगंज निरी. माधवी अग्निहोत्री , सउनि सी.के. बागरी , प्रआर. शिवम शर्मा , सलीम , आर. सतीश श्रीवास , द्वारका , मुनेन्द्र , विश्वास , लखन , मआर. रागिनी का सायबर सेल से धर्मेंद्र ओर आशीष का सराहनीय योगदान रहा है ।

