एनटीपीसी मेजा में अधिकारियों की नयी प्रोमोशन पॉलिसी को लेकर हो रहा है विरोध प्रदर्शन | New India Times

अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

एनटीपीसी मेजा में अधिकारियों की नयी प्रोमोशन पॉलिसी को लेकर हो रहा है विरोध प्रदर्शन | New India Times

एनटीपीसी भारत के महारत्न में से एक, देश के विद्युत उत्पादन की अग्रणी कंपनी है, जिसके अधिकारी आज नयी पदोन्नति नीति के खिलाफ सड़कों पे उतर गए हैं। इस नयी पदोन्नत नीति में जिन अधिकारियों का प्रोमोशन अब तक तीन वर्षों में होता रहा है उसको अचानक बढ़ा कर चार वर्षों में कर दिया गया है । जबकि वर्ष 2024 के प्रोमोशन के लिए होने वाली टेस्ट ,इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है । इसी बीच केंद्रीय प्रबंधन ने एक ग्रेड से दूसरे ग्रेड मे प्रोमोशन के लिए निर्धारित समय सीमा को तीन साल से बढ़ा कर चार साल कर दिया है जिससे अधिकारी वर्ग सकते में आ गया है । प्रबंधन से बार बार वार्ता करने के बाद भी कोई परिणाम न निकलने तथा वार्ता विफल रहने पर एनटीपीसी अधिकारी एशोसिएशन ने अपनी सभी परियोजनाओं की स्थानीय एशोसिएशन के साथ आंदोलन की शुरुवात कर दिया है।

जिसमें एनटीपीसी की सभी परियोजनाओं मे काला फीता बांध कर इस काले कानून का विरोध किया जा रहा है । इसके साथ साथ गेट मीटिंग का आयोजन सभी परियोजनाओं में किया जा रहा है । अधिकारियों की मांग है कि इस प्रोमोशन पॉलिसी को तुरंत वापस लिया जाय । जब तक यह पॉलिसी वापस नहीं ली जाएगी तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा तथा धीरे धीरे आंदोलन का स्वरूप बदलता जाएगा जिसमे वर्क टु रुल,धरना, प्रदर्शन, 48 घंटे लगातार काम करना, जंतर मंतर पर धरना देना इत्यादि शामिल है । विगत 2021 से लगातार प्रोमोशन पॉलिसी में बदलाव करना प्रबंधन की लचर नीति का एक नमूना है इतनी बड़ी विश्व स्तरीय कंपनी में एक ठोस प्रोमोशन पॉलिसी का ना हो पाना बड़े ही दुर्भाग्य की बात है ।

दिन रात मेहनत करके जिन अधिकारियों ने इस कंपनी को पचासवें वर्ष में पहुंचाया है ,उनके भविष्य के साथ इस तरह से खिलवाड़ किया जा रहा है । इस पॉलिसी से उच्च अधिकारियों की यह मंशा झलकती है कि नीचे का अधिकारी कभी उच्च आधिकारी के पद पर न पहुँच पाये जिससे उनका सर्वाधिकार हमेशा सुरक्षित रहे । एनटीपीसी मेजा मे विगत 16/05/2025 से ब्लैक बैज लगाकर इस प्रोमोशन पॉलिसी का विरोध किया जा रहा है तथा दिनांक 17/05/2025 से गेट मिटिंग का आयोजन करके उच्च प्रबंधन तक अपनी बात पहुंचाई जा रही है । जिसमें एनटीपीसी मेजा कि एक्सेक्यूटिव एसोसिएशन नीम के सभी पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों कि संख्या में अधिकारी वर्ग पूरी गर्म जोशी के साथ शामिल हो रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article