धौलपुर में ज़ोरदार कार्रवाई: ज़िला प्रशासन ने झोलाछाप डॉक्टरों और बिना रजिस्ट्रेशन वाली लैब्स पर कसा शिकंजा | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर में ज़ोरदार कार्रवाई: ज़िला प्रशासन ने झोलाछाप डॉक्टरों और बिना रजिस्ट्रेशन वाली लैब्स पर कसा शिकंजा | New India Times

जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा एवं जिला सीएमएचओ धर्म सिंह मीणा के निर्देशन में आज जिले भर में झोलाछाप डॉक्टरों एवं बिना रजिस्ट्रेशन संचालित हो रही पैथोलॉजी लैब्स की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने का संयुक्त अभियान शुरू किया गया इस दौरान आज जिले में विभिन्न गाँव कस्बों तहसील स्तर आदि पर एक साथ पुलिस प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग की टीमों द्वारा एक साथ करीब 100 से अधिक अलग अलग स्थानों पर छापेमारी की गई है जिनकी प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग की टीमें कागजात लाईसेंस आदि की जांच कर रही है, बिना किसी उचित दस्तावेज के चिकित्सकीय प्रेक्टिस करने वालों एवं बिना रजिस्ट्रेशन संचालित कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा ने बताया कि  जिले में झोलाछाप और बिना लाइसेंस वाले चिकित्सकों एवं लैब्स के खिलाफ उक्त कार्रवाई प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग का सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए गए ठोस प्रयास का हिस्सा है। पुलिस चिकित्सा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमों ने ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापे मारे गए आमजन से अपील की जाती है कि जीवन अनमोल है इसलिए हमेशा अपना इलाज एवं जांच आदि लाईसेंसधारी चिकित्सक से ही कराया करें अभियान अभी जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article