सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले भाजपा के मंत्री विजय शाह की सदस्यता समाप्त होनी चाहिए: डॉ शेख | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले भाजपा के मंत्री विजय शाह की सदस्यता समाप्त होनी चाहिए: डॉ शेख | New India Times

वंचितसमाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब डॉ शेख ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की सदस्यता समाप्त होनी चाहिए। जिससे आजीवन चुनाव न लड़ सके ऐसी कारवाही होनी चाहिए। डॉ शेख ने कहा जिस बेटी ने भारत का नाम रोशन किया है ओर पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करने में अहम भूमिका निभाई है उस बेटी को आतंकवादियों की बहन बता कर देश की सेना ओर सभी देश भक्त देश वाशियो का अपमान किया है। में इस नफ़रती विजय शाह को बताना चाहता हूं कि जब तुम ओर राज परिवार अंग्रेजों की गुलामी कर रहे थें उस वक्त देश पर मर मिटने वाली देश भक्त रानी लक्ष्मी बाई का साथ कर्नल सोफिया कुरैशी की दादी साथ दे रही थी। पूरा परिवार 150 सालों से देश की सेवा कर रहा है और दो कोड़ी का मंत्री सोफिया कुरैशी को आतंकियों की बहन बता रहा है। इस मंत्री पर सेना को कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए अगर इस मंत्री पर कार्यवाही नहीं हुई तो हम समझेंगे यह बयान मंत्री का नहीं सरकार की सह पर दिया गया है।

डॉ शेख ने कहा कि में विजय शाह को बताना चाहता हूं कि मुसलमानों ने हर लड़ाई में कुर्बानी दी है और आगे भी जरूरत पड़ने पर अपने वतन हिंदुस्तान के लिए सिर कटाने में पीछे नहीं हटेंगे। हमने देश के लिए औसत से ज्यादा कुर्बानी देने का काम किया है। में सरकार से मांग करता हूं कि जिस तरह फौज में पठान रेजिमेंट हुआ करती थीं उसी तरह सेना मुस्लिम रेजीमेंट बना कर मुसलमानों को आबादी के अनुपात में भर्ती किया जाना चाहिए। बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि जरा जरा सी बात पर गोदी मीडिया अपने अपने चैनल पर आर पर के शो होते हुए हम सब ने देखा है। देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के अपमान पर सब चुप बैठे है, इन कुछ दलालों की हिन्दू मुस्लिम मंदिर मस्जिद के नाम का मसाला चाहिए।

By nit