आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:
मुरादाबाद के गलशहीद स्थित AIMIM महानगर कार्यलय पर बुधवार को एक मीटिंग बुलाई गई जिसमें भारतीय सेना की प्रशंसा की गई, पाकिस्तानी आतंकियों को सबक सिखाने के लिए सरकार का शुक्रिया अदा किया गया। महानगर अध्यक्ष वकी रशीद एडवोकेट ने कहा कि पहलगाम में जो हमला पाकिस्तानी आतंकियों ने किया था जिसमें हमारे नागरिकों की जान गई, उसका बदला लेना जरूरी था, हम भारत सरकार का और अपनी बहादुर सेना का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।
मजलिस का एक एक कार्यकर्ता और भारत के मुसलमान अपनी सेना के साथ पूरी मज़बूती से खड़े हैं। हमारी सेना ने आतंकियों को ऐसा सबक सिखाया है कि अब हमें उम्मीद है भारत में घुसने की कोई आतंकी हिम्मत नहीं करेगा। इस मौके पर अहतशाम मंसूरी, ज़की राईनी, जुनैद खान, सैय्यद अक़दस, अबु बकर अंसारी, रहीमुद्दीन अब्दुल क़ादिर, वाहजुद्दीन मौजूद रहे।

