भारत की एयर स्ट्राइक पर इटवा में जश्न का माहौल, युवा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, चौराहे पर पटाखे फोड़े | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

New india Time’s

इटवा में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक का जश्न मनाया गया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को इटवा चौराहे पर एकत्र होकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे फोड़े। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, जय हिंद और भारतीय सेना की जय के नारे लगाए।

शिव शक्ति मंदिर पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। दोपहर में कार्यकर्ता तिरंगा लेकर मुख्य मार्ग से होते हुए चौराहे पर पहुंचे। हियुवा के पूर्व जिला महामंत्री संजय मिश्रा ने कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का जवाब दिया है। सेना ने पाकिस्तान में आतंकी कैंप को नष्ट किया और कई आतंकियों को मार गिराया। इस कार्रवाई से पूरे देश में खुशी का माहौल है।

संजय मिश्र, जिला पंचायत सदस्य रामकृपाल चौधरी, विवेक श्रीवास्तव, दिनेश शुक्ल, बाबा रामदेव, अमित सिंह, रामेंद्रनाथ मिश्र, सुमित्रा नंदन श्रीवास्तव, अक्षय पांडेय, दुर्गा प्रसाद प्रजापति, राधेश्याम चौधरी, नंशू सिंह, रामराज यादव, कनिकराम यादव, जोखन प्रसाद अर्कवंशी, सदानंद त्रिपाठी, मदन यादव, वीरेंद्र दीवाना, राजेंद्र तिवारी, धनीराज अर्कवंशी, संजय शर्मा, संतोष मौर्य, राम शुक्ल चौधरी, रामबली चौधरी आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.