अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:
सत्र 2024-25 की हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा के लिये एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 7 मई से फार्म भरे जाना शुरू हो गये हैं। फार्म 21 मई 2025 तक रात्रि 12 बजे तक भरे जा सकेंगे। हाई स्कूल द्वितीय परीक्षा 17 जून से 26 जून 2025 तक और हाई सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक प्रात: 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम मण्डल की वेब साइट www.mpbse.nic.in पर देखी जा सकती है।
