मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

खंडवा लोकसभा के लोकप्रिय सांसद माननीय ज्ञानेश्वर पाटिल जब से सांसद बने हैं, तब से अपने लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा के उत्थान व विकास हेतु लगातार अथक प्रयास कर रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत आज रामनवमी के पवित्र अवसर पर पुणे जबलपुर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन न.02131/02132 की सौगात बुरहानपुर वासियों को मिली है। बुरहानपुर जिले के बाशिंदों के लिए बुरहानपुर से पुणे एवम् पुणे से बुरहानपुर आने जाने के लिए एक साप्ताहिक ट्रेन का आज रविवार 06/05/2025 को रात्रि 8 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर बुरहानपुर से पुणे जाने वाली ट्रेन का बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव होने जा रहा है।
ज्ञात हो कि, जिले के हजारों की संख्या में विद्यार्थी पुणे पढ़ रहे साथ ही हजारों की संख्या में पुणे में उच्च पदों पर कार्यरत है। इसके साथ यह अवगत करते हुए हर्ष हो रहा है, कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की उपलब्धि के रूप में 5 वीं ट्रेन का ठहराव हो रहा है। इसके पूर्व 4 ट्रेनें रोक चुके हैं। एक्सपर्ट द्वारा जानकारी में बताया गया है कि यह ट्रेन स्पेशल फेयर वाली ट्रेन है जिसका किराया अन्य ट्रेनों की अपेक्षा ज़्यादा होता है। क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल अनेक बार केंद्रीय रेल मंत्री से भेंट करके उसकी विज्ञप्ति निरंतर जारी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी उपलब्धियां को बता रहे हैं लेकिन गोवा एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस एवं श्रीगंगानगर एक्सप्रेस के ना रुकने से/के स्टॉपेज की स्वीकृति न मिलने से क्षेत्र वासियों में निराशा है। श्री गंगानगर एक्सप्रेस नामक ट्रेन के लिए पूर्व में वादा किया गया था उसको रुकना था। बुरहानपुर वासियों की भावनाओं के अनुरूप उक्त तीन ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए क्षेत्रीय सांसद को सशक्त और पुरज़ोर तरीके से इस आवाज़ को बुलंद करने और सदन तक पहुंचाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

