यातायात को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

यातायात को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई | New India Times

अंबेडकर नगर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से व दुर्घटनाओं में कमी लाने के क्रम में 24 मार्च 2025 से जनपद में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई भी की गई। 4 दिन में 352 वाहनों का चालान, 08 बस व 16 ई रिक्शा कुल 24 वाहनों को सीज किया गया व 42 वाहनों से 63000 रु. जुर्माना जमा कराया गया जिसमें 12 बसे भी हैं। अभियान के तहत नशे की हालत में वाहन चलाते हुए 756 वाहनों को चेक किया गया जिनमें 18 वाहन चालक टेस्ट के अनुरुप पाये गये जिनके विरुद्ध चालान सहित कानूनी कार्रवाई की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.