हाउस व वाटर टैक्स बकाया दारों के खिलाफ चला अभियान | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

हाउस व वाटर टैक्स बकाया दारों के खिलाफ चला अभियान | New India Times

नगर आयुक्त डॉ0 बिपिन कुमार मिश्र के निर्देश पर मंगलवार को  मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के नेतृत्व में नगर निगम टीम द्वारा भवन व जल कर जमा न करने वाले बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। बड़े बजाए दारों को अपना हाउस व वाटर टैक्स जमा करने के दिए निर्देश, अन्यथा की स्थिति में सम्बंधित सम्पत्ति को किया जाएगा सील।

1. जिन सम्पत्ति स्वामियों द्वारा अपना हाउस व वाटर टैक्स जमा नहीं किया है, ऐसे बकाएदारों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के नेतृत्व में सदर बाजार, बहादुरगंज सब्जी मंडी में स्थित लगभग 26 दुकानों को सील किया गया व हिदायत दी गई, कि अपना भवन व वाटर टैक्स नगर निगम में आकर जमा करें, जिसके बाद ही उनकी दुकानों को खुलवाया जाएगा।

कुछ सम्पत्ति स्वामियों को प्रतिष्ठानों की सील की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल नगर निगम में पहुँचकर अपने सम्पत्ति से सम्बंधित बकाया हाउस व वाटर टैक्स जमा कराया गया, जिसके तुरंत बाद नगर निगम टीम द्वारा उनके प्रतिष्ठानों को खुलवा दिया गया।

बाकी नगर निगम के अन्य छोटे व बड़े बकायेदारों को निर्देशित किया गया कि अपनी संपत्ति पर बकाया कर शीघ्र ही जमा करा दें, अन्यथा की स्थिति में सम्बंधित सम्पत्ति को सील कर दिया जाएगा।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024-25 से सम्बंधित बकाया को कर को मार्च माह के अंत तक जमा करा दें, जिससे बकाया कर पर लगने वाले अतिरिक्त 12 प्रतिशत ब्याज से बचा जा सके। इसके साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि हाउस व वाटर टैक्स से सम्बंधित बकाया कर बकायेदारों द्वारा आज लगभग 8 लाख रुपए की धनराशि जमा की गई है। अभियान के समय कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक, कर संग्रह कर्ता, प्रवर्तन दल टीम मौजूद रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.