अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

खुनियांव विकास खंड के विभिन्न गांव में पात्र लाभार्थियों के आवास का सर्वे कार्य प्रारंभ हो गया है। ग्राम पंचायत होरिलापुर, मधवापुर कला तथा गौरडीह में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के पात्र व्यक्तियों का सर्वे कार्य सचिव सुजीत कुमार जायसवाल की मौजूदगी में किया गया।
ग्राम पंचायत होरिलापुर, मधवापुर कला तथा गौरडीह में सोमवार को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत
लक्ष्मी, यशोदा, गुडिया, मुटुरा, किसलावती सहित अवशेष कुल 23 पात्र लाभार्थियों का सर्वे कार्य पूर्ण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत होरिलापुर के ग्राम प्रधान मो. अजहरुद्दीन, मधवापुर कला के ग्राम प्रधान नार्मल तथा गौरडीह के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इकबाल हुसैन मौजूद रहे। इस सम्बंध में खण्ड विकास अधिकारी खुनियांव अरूण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आवास प्लस सर्वेक्षण 2024 का कार्य आगामी 31 मार्च 2025 तक किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार आवास सर्व का कार्य 31 मार्च 2025 के आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इस लिए हर हाल में 31 मार्च से पहले आवास सर्वे का कार्य पूरा करना है।

