जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दी जनपद वासियों को होली की शुभकामना एवं बधाई | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दी जनपद वासियों को होली की शुभकामना एवं बधाई | New India Times

जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जनपदवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुये उनके सुख व समृद्धि की कामना की है। जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग मिल जुलकर होली का पर्व सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में मनायें। होली यानी रंगों का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है, इसे सभी को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाना चाहिये। कोई व्यक्ति व वर्ग ऐसा कार्य न करे जिससे किसी की धार्मिक भावना को आघात पहुंचे और कानून एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो। कीचड़ आदि किसी पर न फेंकें साथ ही मादक पदार्थो का सेवन भी न करें।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने होली त्यौहार पर जनपदवासियों को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा है कि होली पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति या वर्ग शांति व्यवस्था बनाये रखने में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करेगा तो उसके साथ सख्ती से निपटा जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.