मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत के नेतृत्व में पहलवान कुमारी गेहना नितेश मोदी, उत्कृष्ट छात्रा कुमारी पूजा भंडारी, श्रीमती सोनल अग्रवाल का सम्मान किया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष व ताप्ती सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत ने कहा-मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बुधवारा बुरहानपुर निवासी गहना नितेश मोदी अपनी छोटी उम्र में 300 से अधिक कुश्ती लड़ चुकी है। जिसमें अधिकांश पहलवानों को धूल चटाई है। श्रीमती सोनल अग्रवाल 2 साल से शिक्षा के क्षेत्र में गणित पढ़कर रही है। नि:शुल्क 10वीं और 12वीं छात्रों को सेवाएं दे रही हैं।
कुमारी पूजा भंडारी ने प्रदेश में 99 प्रतिशत लाकर जिले व परिवार का नाम रोशन करने में कोई नहीं छोड़ी है। उनके इस कार्यों और मेहनत के लिए सम्मान देना जरुरी है। ताकि आने वाली पीढ़ी उनसे सीख लेकर आगे बढ़ सकें। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता भगत, पूर्व प्रथम महिला महापौर डॉ. फिरोजा एहसान अली, वरिष्ठ नेत्री हर्ष राज देवड़ा, निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव, पूर्व निगमाध्यक्ष गौरी शर्मा, योजना देवड़ा, तस्नीम मोहम्मद मर्चेंट ने गहना, सोनल और पूजा का प्रशस्ती पत्र और शाल व श्रीफल देकर सम्मान किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिंकू टॉक, ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौकसे, आशीष भगत, कैलाश पाटिल सहित अन्य उपस्थित रहे।

