रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवताः अर्थात जहां नारियों का सम्मान होता है वहीं सभी देवता विराजते हैं। आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई हैं। हर क्षेत्र में वह मिसाल कायम कर रही हैं। नारी शक्तिकरण से ही राष्ट्र की उन्नति सम्भव है। उक्त विचार स्थानीय जैन सोशल ग्रुप संगिनी मैत्री की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती श्वेता कटकानी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगिनी मैत्री ग्रुप द्वारा महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
इस अवसर पर ग्रुप की अध्यक्षा श्रीमती रीना मुथा ने महिला दिवस पर ग्रुप की ओर से सभी को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन महिलाओं को समाज मे सम्मान दिलाने ओर अधिकारों के प्रति जागरूक करने के मकसद से मनाया जाता हे। यह दिन मौका है हर उस महिला के प्रति आभार व्यक्त करने का जो अपने जीवन मे अहम भूमिका निभाती है।
महिला दिवस के इस गरिमामय अवसर पर महिला मंडल द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की मदद स्वरूप उन्हें विभिन्न आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर एक दिवसीय जैन तीर्थ मोहनखेड़ा दर्शन यात्रा भी ग्रुप द्वारा निकाली गई जिसमें मोहनखेड़ा में स्थित गोशाला में रह रही सैकड़ो गायों को चारा, लड्डू व पंक्षियों के लिए दाना-पानी के साथ ही विभिन्न जीवदया का कार्य भी किया गया। महिला दिवस के उक्त गरिमामय दिवस के पूर्व मुमुक्षु हर्षिता जैन का ग्रुप परिवार की ओर से बहुमान भी किया गया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में क्लब से जुड़ी सपना पालरेचा, ममता मांडोत, सरिता पितलिया, सोनू भंडारी, अल्पना पटवा, अमिता भंडारी, मधु भंडारी सहित ग्रुप की समस्त पदाधिकारी व सदस्यगण बहने विशेष रूप से उपस्थित थीं। आभार ममता मांडोत ने माना।

