रज़ा मेमोरियल पब्लिक स्कूल पगिया में आयोजित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

रज़ा मेमोरियल पब्लिक स्कूल पगिया में आयोजित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा | New India Times

करमा विकास खंड के ग्राम पंचायत पगिया में स्थित रज़ा मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक गीत संगीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय लोकगीत, भजन, एकांकी काफी सराहनीय रही। मुख्य अतिथि सांसद छोटे लाल खरवार ने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे देश की भविष्य हैं इन्हें शैक्षणिक रूप से संवारना एवं निखारना हर समाज के ब्यक्ति का पहला कर्तब्य होना चाहिए, शिक्षित युवा पीढ़ी ही सुंदर भारत का निर्माण कर सकती है।

रज़ा मेमोरियल पब्लिक स्कूल पगिया में आयोजित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा | New India Times

अति विशिष्ट अतिथि भाजयुमो प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र भाई पटेल ने कहा कि हमारे जनपद का शिक्षा का स्तर अभी काफी पिछड़ा हुआ है, शासन स्तर से एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत कुछ किया जाना चाहिए, जिससे ऐसी शिक्षा की व्यवस्था हो कि जनपद के बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

रज़ा मेमोरियल पब्लिक स्कूल पगिया में आयोजित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा | New India Times

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि जब तक अच्छी शिक्षा एवं अच्छे संस्कार से हमारे बच्चों को पूर्ण रूप से योग्य नहीं बना दिया जाता तब हमें हर सम्भव प्रयास जारी रखना चाहिए। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि हमारे नन्हें मुन्ने बच्चे कल के भविष्य हैं, इन्हीं के कन्धों पर विकसित राष्ट्र का भार आने वाला है।

इस दौरान भाजयुमो के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी, गोपाल सिंह वैद्य, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के जिला संयोजक हाजी सलीम हुसैन, बी एन यादव, मौलाना हिफाजत हुसैन, सरताज अहमद, धर्मेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। प्रबन्धक शरीफ अहमद खान एवं संस्थापक वकील अहमद खान ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। सभा का समापन भारतीय किसान मोर्चा के जिला महामंत्री गोपाल सिंह वैद्य ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.