सैफी गोल्डन जुबली क़ादरिया कॉलेज बुरहानपुर में बाल विवाह निषेध पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सैफी गोल्डन जुबली क़ादरिया कॉलेज बुरहानपुर में बाल विवाह निषेध पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया महाविद्यालय, बुरहानपुर में बाल विवाह निषेध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में बाल कल्याण समिति बुरहानपुर के सदस्य श्री संदीप शर्मा द्वारा बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 व अधिनियम के तहत बाल विवाह की सूचना व जानकारी प्राप्त होने पर सरकारी एजेंसियों व सामाजिक संस्थाएं कैसे कार्यवाही करती है, इसको विस्तारपूर्वक बताया। कॉलेज प्रबंध समिति सदस्य श्री मंसूर सेवक द्वारा विद्यार्थियों को म.प्र. में बाल विवाह जैसी कुरीति को खत्म करने के सामूहिक प्रयास का अह्वान किया गया।

बुरहानी कॉलेज, मुम्बई के डीन श्री डॉ. तालीब युसूफ द्वारा इस कूरीति को खत्म करने के लिए विद्यार्थियों को संकल्प दिलाया। प्राचार्य प्रो. मो. इस्माईल द्वारा विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणाम व बाल विवाह की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 देने के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर कला संकाय की छात्राओं द्वारा कविता, स्लोगन, पेंटिंग व भाषण द्वारा बाल विवाह निषेध के बारे में बताया।

कॉलेज प्रबंधन समिति सचिव श्री मुल्ला अलीअसगर टाकलीवाला द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम के आयोजन पर महाविद्यालय को बधाई प्रेषित की व इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए विद्यार्थियों को जनजागृत्ति के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने हेतु प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का संचालन उर्दू विभाग  अध्यक्ष प्रो. डॉ. फरजाना अंसारी ने किया। कार्यक्रम प्रभारी प्रो. डॉ. सविता मिश्रा ने आभार प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय से प्रो. निकहत अंसारी, प्रो. मो. शाकीर तिगाला, प्रो. शबनम कौसर, प्रो. अजहर, प्रो. रेहान शेख, प्रो. शाकीर अंसारी, प्रो. शगफीन मिर्जा. प्रो. साक्षी जाधव, प्रो. शीतल सुगंधी, प्रो. मुस्कान कैथवास, श्री उमेश प्रजापति व बड़ी संख्या में विद्यार्थी व स्टॉफ उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article