खेत में जन्मा तेंदुआ, अंधेरा होते ही  जंगल ले गई माँ | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

खेत में जन्मा तेंदुआ, अंधेरा होते ही  जंगल ले गई माँ | New India Times

पेंच नेशनल पार्क के पास बसे गांवों में वन्य प्राणियों का मूवमेंट्स बढ़ाता जा रहा है। ताजा घटना चौरई के हरदुआमाल की है, यहां पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेंद्र बबलू पटेल के गन्ने के खेत में बीती रात मादा तेंदुआ ने एक शावक को जन्म दिया। सुबह जब खेत में कार्य करने मजदूर पहुंचे तो इसका पता सबको चला। इस शावक की अभी आंख भी नहीं खुली थी। शावक के जन्म की खबर लगते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और तत्काल आसपास निगरानी बढ़ाकर कैमरे लगाए गए। ग्रामीणों के अनुसार  रात में मादा ने तेंदुआ शावक को उठाकर जंगल ले गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.