नानी के दशवां में आए इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

नानी के दशवां में आए इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत | New India Times

करमा थाना क्षेत्र के भरकवाह गांव के पास मिर्ज़ापुर
रमयी पट्टी निवासी शिवम पुत्र प्रकाश जायसवाल उम्र करीब 18 वर्ष थाना देहात कोतवाली मीरजापुर जो अपने ननीहाल करमा अपने नानी के दशवां कार्यक्रम में आया हुआ था कुछ कार्य से पगिया रोड पर गया था वापस आते समय सामने से आ रही तेज गति से महेन्द्रा जाईलो कार अचानक दाहिने तरफ चली गयी और धक्का मारते हुए खेत में पलट गयी, धक्का लगने से शिवम की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। शिवम दो बहनों में एकलौता भाई था। मौत की सुचना मिलते ही उसके मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया, उसके पिता प्रकाश जायसवाल अयोध्या में दुकान किये हैं, शिवम भी अपने पिता के साथ रहता था। वह नानी के मौत की सुचना पर आया हुआ था। दशवां के कार्यक्रम में बाल बनवा कर किसी काम से पगिया रोड गया था वापस आते समय दर्दनाक हादसा हो गया। सुचना पर तत्काल पहुचीं करमा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राबर्ट्सगंज भेजने की कार्यवाही में जुट गई।

By nit