प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन | New India Times

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, जिसमें निजी स्कूलों द्वारा की जा रही अनियमितताओं पर कार्रवाई की मांग की गई।ज्ञापन में बताया गया कि जिले के कई निजी स्कूल शासकीय नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं विद्यालय का संचालन कर रहे है, और अभिभावकों से मोटी फीस वसूल रहे हैं। वहीं, फीस न भर पाने की स्थिति में कई गरीब बच्चों को परीक्षा तक नहीं देने दिया जाता।

इसके अलावा, कुछ स्कूलों द्वारा वर्षों से विद्यार्थियों की मार्कशीट रोकने की घटनाएं भी सामने आई है, जिससे गरीब परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि कई बच्चियां लाडली लक्ष्मी योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित रह जाती हैं। पार्टी ने मांग की है कि नए सत्र से पहले जिले के सभी निजी विद्यालयों की सख्त जांच की जाए और दोषी संस्थानों पर उचित कार्रवाई की जाए। पार्टी ने  बी आर सी और ब्लाक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों पर भी सवाल उठाए हैं, जो इन मामलों पर चुप्पी साधे हुए हैं। आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मुद्दे पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.