फाड़ व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

फाड़ व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन | New India Times

शाहजहांपुर के बहादुरगंज में वर्षों पुरानी लगती चली आ रही साप्ताहिक बुध बाजार जिसको जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन ने हटवा कर बहादुरगंज चौकी के पास पुरानी रेलवे लाइन पर स्थानांतरित (शिफ्ट) किया है, यहां फाड़ व्यापारियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा, फाड़ व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में फाड़ व्यापारियों और सपा कार्यकर्ता खिरनी बाग जीआईसी मैदान में एकत्रित हुए, और अपना विरोध दर्ज कराया। अरविंद सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।

उसके बाद मौके पर नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्रर कुमार पहुंचे जहां पर सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने छोटे व्यापारियों के समर्थन में और बुध बाजार लगवाने के संबंध में  बात रखकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर एक सप्ताह के अंदर व्यापारियों की समस्या को समाधान करने के लिए कहा। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि जब तक छोटे व्यापारियों के लिए बुध बाजार लगवाने के संबंध में बैकतिपक व्यवस्था न हो जाए तब तक इन छोटे व्यापारियों को पुनः बहादुरगंज में ही बुध बाजार लगवा दी जाए क्योंकि होली व ईद के बड़े त्यौहार आने वाले हैं छोटे व्यापारियों ने कर्ज लेकर माल खरीदा है उन्होंने कहा एक सप्ताह के अंदर इन छोटे व्यापारियों का समाधान नहीं होता है तो समाजवादी पार्टी लगातार आंदोलन करेगी।

इस मौके पर सपा के प्रदेश सचिव विजय सिंह, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी,सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नाजिम फारुकी, जीवनलाल, हशमत अल्वी, सपा यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिला अध्यक्ष मुजम्मिल खान, आयुष यादव, रोहित पांडे एडवोकेट, मुकेश यादव एडवोकेट, आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.