कलेक्टर ने देवझिरी ग्राम पंचायत में फॉर्मर रजिस्ट्री कैम्प का किया आकस्मिक निरीक्षण, देवझिरी महादेव मंदिर के दर्शन कर घाटों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाये जाने हेतु किया निर्देशित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर ने देवझिरी ग्राम पंचायत में फॉर्मर रजिस्ट्री कैम्प का किया आकस्मिक निरीक्षण, देवझिरी महादेव मंदिर के दर्शन कर घाटों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाये जाने हेतु किया निर्देशित | New India Times

कलेक्टर नेहा मीना ने देवझिरी ग्राम पंचायत में फॉर्मर रजिस्ट्री कैम्प का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर नेहा मीना ने पटवारी द्वारा कृषक समरी डामोर के फॉर्मर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया का अवलोकन किया। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत में उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें बताया कि समस्त किसान अवश्य रूप से फॉर्मर रजिस्ट्री करवायें, जिससे की शासन की योजनाओं का लाभ निरन्तर प्राप्त होता रहे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि जिस प्रकार आधार कार्ड व्यक्ति की पहचान का दस्तावेज है उसी प्रकार फॉर्मर रजिस्ट्रेशन कार्ड कृषकों के डेटाबेस का दस्तावेज है। कलेक्टर ने उपस्थित एसएलआर से प्रतिदिन रिपोर्ट की मॉनीटरिंग करने एवं शाम के समय कैम्प लगा कर फॉर्मर रजिस्ट्री पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

कलेक्टर ने देवझिरी स्थित प्राचीन संकट मोचन महादेव मंदिर के दर्शन कर, कुण्ड का अवलोकन किया। साथ ही घाटों का निरीक्षण कर उन्होंने घाट के आस-पास सरकारी जमीन की मार्किंग किये जाने एवं घाटों के चौड़ीकरण एवं चेक डेम के निर्माण हेतु टेक्निकल टीम द्वारा सर्वे कर प्रस्ताव बनाये जाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान ग्राम पंचायत देवझिरी के सरपंच, तहसीलदार झाबुआ सुनील डावर, एसएलआर पवन वास्केल, पटवारी, जीआरएस एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.