मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा चरणबद्ध तरीके से प्रतिदिन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है। इस क्रम में आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर के युवा संचालक कबीर चौकसे की दिशानिर्देशन में ग्राम पंचायत खोई जिला खरगोन में दिनांक 05-02-25 को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिस में 66 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।
शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ संजय बिरला (जनरल फिजिशियन) डॉ विशाल पाटीदार (जनरल फिजिशियन) द्वारा मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजो का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। शिविर को सफल बनाने में श्रीमती सुभद्रा राधेश्याम कदम (सरपंच जी) एवं सचिव (दिनेश यादव) ने उल्लेखनीय सहयोग प्रदान किया।

