तिरंगा लेकर देश की शांति व देश के शहीद जवानों के नाम कर रहा 5 धाम की पद यात्रा कर रहा राहुल शर्मा | New India Times

इरफान खान, अलीराजपुर (मप्र), NIT;​तिरंगा लेकर देश की शांति व देश के शहीद जवानों के नाम कर रहा 5 धाम की पद यात्रा कर रहा राहुल शर्मा | New India Timesग्राम पिवारी जिला बदायूं उत्तर प्रदेश का युवक देश में अमन चैन शांति का पैगाम देने के लिए 5 धाम की यात्रा कर रहे राहुल शर्मा 208 दिन में करीब 8 हजार किलोमीटर की पद यात्रा कर गुरुवार को अलीराजपुर पहुंचे। राहुल की यात्रा यूपी से अमरनाथ फिर जगन्नाथपूरी फिर द्वारकापुरी फिर हाजी अली से होते हुए तिरुपति बालाजी पहुंच कर अपनी यात्रा को पूर्ण विराम देंगे।

राहुल ने बताया कि मैं 208 दिन से पद यात्रा कर रहा हूँ। बीच में मुझे टाइफाइड भी हो गया था, जिसकी वजह से मुझे कुछ दिन अपनी यात्रा रोकनी भी पड़ी लेकिन मेरे इरादे बहुत मजबूत हैं, मैं अपनी यात्रा जरूर पूरी करूंगा। मेरी आस्था भी है कि मेरी इस यात्रा से जरूर फायदा होगा। मुझे रास्ता बताने में मेरे दोस्त कपिल गुप्ता मेरी फोन पर लगातार मदद कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.