परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने खेल-कूद में दिखाया दम | New India Times

अरशद रजा, संभल (यूपी), NIT; ​परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने खेल-कूद में दिखाया दम | New India Timesसंभल में बृहस्पतिवार को परिषदीय विद्यालय पंसुखा मिलक के प्रांगण मे न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीडा का आयोजन किया गया। एनपीआरसीसी राजपाल सिहं ने प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रार्थना व राष्ट्रगान द्वारा किया।​​परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने खेल-कूद में दिखाया दम | New India Timesराजपाल सिंह ने मीडिया को बताया कि स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए हमारे जीवन में खेल एक अहम हिस्सा है, क्योंकि खेलों से हमें एक नहीं कई तरह के फायदे होते हैं। खेल हमारे शरीर का रक्त चाप (ब्लड प्रेशर) के संचार को बढ़ता है। खेलों से ही बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है।

इस प्रतियोगिता मे न्याय पंचायत के सभी स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया और अपनी अपनी कला का प्रदर्शन कर खेल प्रतियोगिता की शोभा बढाने के साथ साथ अपना भी नाम रोशन किया।

जूनियर स्तर पर सौ मीटर दौड बालक व बालिका वर्ग में अंकित, मंजू ,दो सौ मीटर दौड़ में रोशन, काजल,चार सौ मीटर दौड़ में हसीब, काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्राथमिक स्तर पर सौ मीटर दौड बालक व बालिका वर्ग में प्रिंस, प्रियांशी, दो सौ मीटर दौड़ में अंकुश, मोहिनी, चार सौ मीटर दौड़ में पंकज, रचना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।​
परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने खेल-कूद में दिखाया दम | New India Timesप्राथमिक स्तर पर कबड्डी मे ज्ञानपुर सिसौना तथा खो-खो मे देहपा स्कूल प्रथम रहे। वही जूनियर स्तर पर कबड्डी मे माडंली समसपुर व खो-खो मे पंसुखा मिलक प्रथम स्थान पर रहे। सभी विजेता बच्चो को पुरुस्कार वितरित किये गये।

इन सभी बच्चों को ब्लोक स्तर पर खेलने का अवसर दिया जायेगा। प्रतियोगिता के बाद सभी बच्चो, शिक्षको व मेहमानो को भोजन कराया गया।

 इस अवसर पर जय प्रकाश, मदनपाल, अमित राहल, विनोद कुमार, अरशद रज़ा, मो उस्मान, मो ज़ुबैर, जगत सिंह, चरन सिंह, कुवँरपाल, जयवीर सिंह, सुनील कुमार, भूरे राम, गौरव कुमार, कुलदीप चाहल, नत्थू देवी, शामली सिंह, शालिनी अग्रवाल, प्रदीप कुमार, रईस अहमद, कुबेर दत शर्मा, धनेश कुमार, मुनीश कुमार, राम सिंह, नरेन्द्र देव, मंजीत सिंह आदि शिक्षक व सम्मानित ग्रामवासी शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.