ओवेस सिद्दीकी, अकोला (महाराष्ट्र), NIT;
अकोला जिले के ग्राम बार्शीटाकली पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले बायपास पर स्टेट बँक ऑफ इंडिया के एटीएम से अज्ञात चोरो ने गुरुवार को मशीन तोडकर करीब 8 लाख 43 हजार रुपय चोरी कर लिए जिससे परिसर मे खलबली मच गई है।
अकोला जिला में विगत कइ महीनों से एटीएम तोडने वाली टोली सक्रीय नजर आ रही है। एटीएम फोडने की जानकारी मिलते ही पुलीस प्रशासन द्वारा श्वानपथक के साथ स्थानिक गुन्हे शाखा के अधिकारी तथा , बार्शिटाकली पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच प्रारंभ की। विगत कइ महिनों से जिले मे एटीएम फोडने वाली टोली सक्रीय नजर आ रही है, जिससे जिला पुलीस प्रशासन की कार्य शैली पर सवालिया निशाण लग रहा है।
पातूर तालुके में स्टेट बैके के एटीएम को अज्ञात चोरों ने फोड कर लाखो रुपय उडाए थे, उन चोरों को पकडने में पुलीस अभी कामयाब भी नहीं हो पाई है कि बार्शिटाकली में फिर वैसी ही घटना दुहराई गई है। जिले में चोरी, हत्या, हत्या के प्रयास जैसी घटनाओं की बढोतरी की वजह से नागरिकों में दहशत का माहोल है तथा पुलीस की कार्य क्षमता पर विवीध सवालात खडे कर रहे हैं तथा जिले में सुरक्षा व्यवस्था में सुधार लाने की मांग कर रहे हैं।
