अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT;
रिवाल्वर की आवाज से एक बार फिर से धुलिया दहल उठा। यहां मित्रों ने मिलकर एक मित्र को नशे की हालत में मौत के घाट उतार दिया। तहसील पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार धुलिया तहसील के कुंडानेवार गांव में मंगलवार की रात नो बजे के बीच दीपक दगडू वाघ 28 की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दीपक को देर रात ज़िला अस्पताल में उपचार हेतु उसके हत्यारों ने भर्ती कराया था, डॉक्टर तथा रात्रिकालीन पुलिस कर्मियों की सतर्कता के कारण दो हत्यारों को रात ही में गिरफ़्तार कर लिया गया।
तहसील पुलिस स्टेशन थाना प्रभारी दीवान सिग वसावे ने बताया है की कुंडाने वार गांव से कुछ ही दूर स्थित सैय्यद नगर स्कूल के पास मतृक दीपक वाघ के मित्र शराब पी रहे थे कि इसी दौरान उन्होंने दीपक से शराब के साथ खाने के लिए नमकीन चकना लाने को कहा गया तथा आरोपी अभय अमृत दिलीप सागर ने वाघ को देसी रिवाल्वर दिखाते हुए मजाक करने लगा और कहा कि मेरे पास रिवाल्वर है, इस से फायर भी किया जा सकता है। बात करते समय ट्रेगर दब कर फायरिंग हो गई और गोली दीपक वाघ के दाहिने हाथ पर लगी।
पुलिस ने मृतक के परिजन की शिकायत पर अभय दिलीप अमृत सागर , पंकज जीवन बगले , पंकज परशुराम जिसोजा ,गोटू दगडू सिंग पावरा आदि के खिलाफ ईपीसी की धारा 302, 34, आर्म एक्ट 3, 25 के तहत मामला दर्ज किया है । पुलिस ने मौके वारदात से कारतूस अन्य सामान बरामद किया है।
