पशु क्रूरता मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India TimesOplus_131072

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

पशु क्रूरता मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस कप्तान केशव कुमार के दिशा निर्देश पर पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। कोतवाली जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों पुलिस को भारी मात्रा में मांस फेंके जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 20/25 धारा-325 बीएनएस व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत चार अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई। इस मामले में फुन्नन पुत्र स्व० सलामत उल्ला निवासी मोहल्ला अशरफपुर किछौछा थाना बसखारी करीब 51 वर्ष, कमर हयात पुत्र उर्फ लूले पुत्र स्व० वाजिद अली निवासी फरीदपुर थाना जलालपुर संजय कुमार राजभर पुत्र टिनक उर्फ टनकू निवासी ग्राम ऐन्दलपुर थाना सम्मनपुर उम्र करीब 36 वर्ष अजय कुमार राजभर पुत्र टिनकू उर्फ टनकू उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम ऐन्दलपुर थाना सम्मनपुर को गिरफ्तार किया गया।
अनुप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक जलालपुर संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जिज्ञासु सोम, उ0नि0 गुलाम रसूल, उ0नि0 मो० अमीन व मय हमराहीगण हे0का0 रमेश प्रताप सिंह. हे0का0 करूणाशंकर मिश्रा, का० सुनील यादव का० धनंजय यादव व का0 अरूण कुमार के द्वारा अभियुक्तगण को दिनांक 25 जनवरी 2025 को समय करीब 09.30 बजे, सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों से पूछताछ में बताया कि 14 से 17 जनवरी 2025 तक सैय्यद मोहम्मद किछौछा की मजार पर उर्स के कार्यक्रम में कुल 4.5 लाख रुपये के पड़वे का मांस उपलब्ध कराये जाने हेतु फुन्नन व अजमेरी ने मिलकर ठेका लिया था। पड़वे का मांस लाइसेंसी व महंगा होने के कारण यह लोग छुट्टा जानवरों का भी वध करके इसमें मिलावट कर देते थे। ये छुट्टा जानवर संजय राजभर, अजय राजभर व निन्हा राजभर आसानी से उपलब्ध करवा देते थे तथा इन जानवरों को फुन्नन, अजमेरी व कमर हयात ऊर्फ लूले मिलकर किछौछा में ही संजय, अजय व निन्हा के सहयोग से वध करके मांस की सप्लाई करते थे। उर्स कार्यक्रम में मांस उपलब्ध करवाए जाने के उपरान्त करीब 6 बोरा मांस बच गया था जिसे अन्य जगह सप्लाई करने हेतु मांस को अजमेरी की पिकप पर लादकर फुन्नन, कमर हयात ऊर्फ लूले, संजय, अजय, अजमेरी, निन्हा 17-18 जनवरी की रात ग्राम जीवत नर्सरी के रास्ते जा रहे थे कि पुलिस गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर सभी 6 बोरी मांस को शारदा सहायक नहर पटरी पर फेंककर उक्त सभी 6 लोग फरार हो गए थे। पकड़े गए चारों ने एक सुर में बताया कि अजमेरी, निन्हा सहित सभी 6 लोगों ने छुट्टा जानवरों को पकड़कर वध कर देते थे तथा उनके मांस को बेच लेते थे। शारदा सहायक नहर पर फेंका गया मांस यही था। जानवरों को वध करने सहित समस्त काम किछौछा में ही होता था। और कड़ाई से पूछताछ की गयी तो सभी चोरों ने बताया कि हम सभी 6 लोग करीब 40-45 दिन पूर्व सुल्तानगढ़ नदी सम्मनपुर के पास दो गौवंश को काटकर उनके मांस को प्राप्त कर बेच दिए थे तथा सिर व खाल को वही नदी में फेक दिये थे।आरोपियों के पास से धारादार चापड़, अदद छूरी, अदद लकड़ी का ठीहा व अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया।
पुलिस संयुक्त टीमद्वारा शेखूपुर जंगल के पास से करीब 3 किलोमीटर दूर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना जलालपुर नि. जिज्ञासु सोम, गुलाम रसूल नि0 मोहम्मदअमीन थाना, रमेश प्रताप सिंह, हे0का0 करूणाशंकर मिश्रा, सुनील यादव, धनंजय यादव, अरूण कुमार, नि0 स्वाट टीम प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी, विकास ओझा, अमरेश सिंह, पुनीत गुप्ता,
दिव्यांश, निरीक्षक प्रभाकान्त तिवारी (प्रभारी सर्विलांस सेल)
कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल उमेश यादव, विपिन राठौर, कुलदीप शिवम, सौरभ पाण्डेय आदि पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त पुलिस टीम की सराहना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.