मेडिकल कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

मेडिकल कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस | New India Times

चिकित्सा महाविद्यालय दतिया में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि एवं अधिष्ठाता डीन डॉ. दीपक एस मरावी के द्वारा झण्डा फहराया गया एवं उसके पश्चात् अपने संबोधन में महाविद्यालय की उपलब्धियां एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया गया, जिसमें क्रिटिकल केयर ब्लॉक एवं कार्डियोलॉजी विभाग का प्रारंभ होना प्रमुख रहा। समारोह के नोडल अधिकारी डॉ. विवेक वर्मा द्वारा अपने स्वागत भाषण में सम्पूर्ण कार्यक्रम की जानकारी दी एवं बताया कि माननीय अधिष्ठाता महोदय के निर्देशन में, शासन की योजनाओं का पूर्ण क्रियान्वयन करते हुए मेडिकल कॉलेज दतिया निरन्तर उन्नति के पथ पर अग्रसर है। कार्यक्रम में देशभक्ति की थीम पर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए एवं चिकित्सकों ने संविधान की महत्ता के परिप्रेक्ष्य में अपने विचार प्रस्तुत किए! मेडिकल कॉलेज को देहदान करने वाले मनीष सूर्यन एवं श्रीमती धनवंती सूर्यन को सम्मानित किया गया! मेडिकल डीन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मेडिकल कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस | New India Times

कार्यक्रम में मेडिकल अधीक्षक डॉ. अर्जुन सिंह, डाॅ. त्रिभुवन सिंह, डाॅ समीर साठे, डाॅ. अनिल मंगेशकर, डाॅ. राजेश गुप्ता, डाॅ. श्वेता यादव,  डाॅ. अभिषेक शर्मा, डॉ के एन आर्य, डॉ अभिषेक मेहता, डॉ सुरेन्द्र बौद्ध, डॉ आनन्द भदकारिया, डॉ सचिन यादव, डॉ मनोज शर्मा, डॉ मुकेश राजपूत, डॉ संजीव शर्मा, डॉ मुकेश शर्मा सहित मेडिकल कॉलेज के समस्त चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर, कॉलेज स्टाफ व बड़ी संख्या में चिकित्सा छात्र उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.