ठंड अधिक होने से बच्चों एवं बुजुर्गों को गर्म शाल की गई वितरित | New India TimesOplus_131072

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

ठंड अधिक होने से बच्चों एवं बुजुर्गों को गर्म शाल की गई वितरित | New India Times

सेवा के क्षेत्र में हमेशा आगे रहने वाली संस्था ने मानव सेवा माधव सेवा के लक्ष्य को आगे रखते हुए मानव सेवा का अनूठा आयोजन किया। रोटरी क्लब अपना ने शीत लहर के चलते यात्रीयों को गर्म शाल वितरण की।

ठंड अधिक होने से बच्चों एवं बुजुर्गों को गर्म शाल की गई वितरित | New India Times

इन दिनों शीत लहर चल रही है और पारा 10 से 15 डिग्री तक रह गया है, इसी को देखते हुए यात्री बस एवं रेल गाड़ी में सफर करने वाले यात्रियों के साथ बच्चे एवं बुजुर्ग महिलाएं ठंड से कांपते देखा तो रोटरी क्लब अपना के द्वारा 130 से अधिक लोगों को गर्म शाल वितरण की गई। बच्चे व बुजुर्ग शाल मिलते ही ठंड से राहत महसूस करने लगे और खुशी से चेहरे खिल उठे। इस दौरान रोटरी क्लब अपना मेघनगर के अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी, वरिष्ठ सदस्य मांगीलाल नायक, पंकज रांका, डाक्टर किशोर नायक, भरत मिस्त्री आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.