राष्ट्रीय NGO शिखर एजुकेशन एंड वेल्फेयर सोसाइटी ने मकर संक्रांति त्यौहार के मौक़े पर 'अपना घर वृद्धाश्रम' में लगाया मेडिकल कैंप | New India TimesOplus_131072

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय NGO शिखर एजुकेशन एंड वेल्फेयर सोसाइटी ने मकर संक्रांति त्यौहार के मौक़े पर 'अपना घर वृद्धाश्रम' में लगाया मेडिकल कैंप | New India Times

मकर संक्रांत के उपलक्ष्य में इंद्रपुरी स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में राष्ट्रीय NGO शिखर एजुकेशन एंड वेल्फेयर सोसाइटी ने मेडिकल कैंप लगवाया। NGO की टीम की मदद से वृद्धाश्रम में स्थित 116 लोगों का हेल्थ चेकअप डॉ.मुबीन हाशमी, डॉ.पिंटू, डॉ.तमन्ना खान द्वारा किया गया और उनको दवा वितरित की गई। वहीं NGO की टीम ने वृद्धाश्रम के लोगों का हाल जाना और उनको संक्रांत के उपलक्ष्य में तिल गुड़ की गजक बांटी और खाना खिलवाया।

आश्रम के संचालक ने बताया के अपना घर वृद्धाश्रम हिंदुस्तान के कई शहरों में संचालित हो रहा हैं और भोपाल स्थित आश्रम में 116 लोग आज रह रहे हैं जिनके परिवार ने उनको छोड़ दिया है। इनमें से कई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और सरकार से उनको कोई मदद नहीं मिलती। सरकार को आश्रम में आश्रित लोगों की और भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि ये परिवार से दूर हुए लोग हैं। उन्होंने कहा कि आज NGO की टीम द्वारा अपना घर वृद्धाश्रम में आकर मकर संक्रांत का त्यौहार मनाने से आश्रित लोगों को अपना परिवार का सुख मिला और उनके इलाज के लिए मेडिकल कैंप लगवा के दवा दी। शिखर NGO के ट्रेजरर शबाना खान ने कहा कि हमारी NGO लगातार अच्छे कार्य कर रही है और हमारी टीम से कई लोग जुड़ कर काम को अंजाम दे रहे हैं। हम लोगों की मदद के लिए हमेशा खड़े हैं और आगे भी हम नेक काम करते रहेंगे।

इस मौके पर मोहम्मद ओवेस, शबाना खान, विवेक गोस्वामी, डॉ मुबीन हाशमी, डॉ पिंटू डॉ तमन्ना, आफरीन शेख, आलिया खान, अर्चना राजे, दुर्दाना मुहम्मद, फैयाज खान, सना खान, मास्टर हमजा, मीना वर्मा, शिवानी वर्मा, मोमिना बी आदि टीम मेंमबर उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.