राजसमंद लाइव मर्डर: AIMIM ने निकाला जुलूस, शुरू हुआ विरोध | New India Times

आबिद कुरैशी, आगरा (यूपी), NIT; ​राजसमंद लाइव मर्डर: AIMIM ने निकाला जुलूस, शुरू हुआ विरोध | New India Timesराजसमंद में तीन मिनट के लाइव मर्डर के वीडियो ने देश भर में हंगामा मचा दिया है। कुदाल से हत्या करने के बाद शव में लगाई गई आग ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। लव जिहाद के नाम पर रची गई इस पूरी साजिश ने जहां मारने वाले के इंसान होने पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं अब उसकी तपन सरकार तक पहुंचाने के लिए एआईएमआईएम ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। इसी मामले को लेकर आगरा में शांतीपूर्वक रैली निकाली गई और ज्ञापन दिया गया।​राजसमंद लाइव मर्डर: AIMIM ने निकाला जुलूस, शुरू हुआ विरोध | New India Times

 विशाल विरोध प्रर्दशन कर दिया ज्ञापन

 रैली शांतिपूर्ण तरीके से कर्बला से दरगाह, वजीरपुरा होते हुए सूरसदन हरीपर्वत, सेन्ट जॉन्स चौराहा, राजा मंडी, नालबंद, नाई की मंडी होते हुए कलक्टरी पर पहुंची। यहां ज़िलाधकारी गौरव दयाल के माध्यम से भारत के सभी राज्य के राज्यपाल व मुख्यमंत्री साथ ही राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।​राजसमंद लाइव मर्डर: AIMIM ने निकाला जुलूस, शुरू हुआ विरोध | New India Timesपश्चिम बंगाल मालदा के रहने वाले मोहम्मद अफराजुल पर बुधवार को राजस्थान के राजसमंद जिले में कुल्हाड़ी से हमला किया गया था और फिर उसे जिंदा जला दिया गया था। इसको लव जिहाद के नाम से जोड़ा गया है, इसके विरोध में ज्ञापन दिया गया।​राजसमंद लाइव मर्डर: AIMIM ने निकाला जुलूस, शुरू हुआ विरोध | New India Timesएआईएमआईएम के जिला अध्यक्ष मुहम्मद इदरीस अली ने कहा कि आने वाले वक़्त में ऐसी घटना फिर किसी के साथ न हो सके, न किसी के सिर से पिता का साया हटे, न फिर किसी का घर उजड़ सके, न किसी का भाई दूर हो सके, न फिर कोई लव जिहाद, गौ हत्या आदि के नाम पर हत्या कर सके, इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे।

By nit