त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भारतीय राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण के तीतर पानी टोल पर नर्मदा स्नान करने जा रहे पैदल यात्री श्रद्धालुओं को टोल प्रबंधन एवं सुरक्षा विभाग द्वारा चाय नाश्ता एवं पानी विश्राम आदि की व्यवस्था टोल परिसर में की गई टोल परिसर में ही हाईवे पर सुरक्षित स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चाय नाश्ता के स्टाल लगाए गए।

जहां से समस्त पैदल यात्री श्रद्धालुओं को तीतर पानी तोल के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा चाय नाश्ता का वितरण किया गया साथी श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सावधानी से यात्रा करने के समझाएं भी दी गई कार्यक्रम में प्रमुख तौर से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना सागर की वरिष्ठ अधिकारी और सीजीएम श्री अनुज सिंह, जीएम श्री प्रकाश ब्रह्माकर,श्री डी एन तिवारी, श्री, श्री इमरान, राहुल यादव, सेहत टोल प्रबंधक एवं अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

