गुप्ता हास्पिटल फैक्चर एंड डेंटल केयर गोपीगंज भदोही में संचालित मेडिकल स्टोर पर छापामारी, 10 लाख की औषधि जब्त | New India Times

राहुल यादव, भदोही (यूपी), NIT; ​गुप्ता हास्पिटल फैक्चर एंड डेंटल केयर गोपीगंज भदोही में संचालित मेडिकल स्टोर पर छापामारी, 10 लाख की औषधि जब्त | New India Timesगुप्ता हास्पिटल फैक्चर एंड डेंटल केयर गोपीगंज भदोही में संचालित मेडिकल स्टोर पर श्री अतुल उपाध्याय सहायक आयुक्त औषधि मिर्जापुर मण्डल, संदीप गुप्ता औषधि निरीक्षक सोनभद्र ,अमित कुमार बंसल औषधि निरीक्षक भदोही, के साथ छापेमारी करते हुए लगभग 10 लाख रुपए की औषधी जप्त की गई है। मौके पर 142 बोतल एक्सपायरी आईबी फ्लूड इंजेक्सन व कई अन्य कालातीत एक्सपायरी औषधिये कीटोमिन शिड्यूल एक्स की औषधियां व कुछ बिना लेबल औषधियां व इंजेक्शन को सीज किया गया है। कुल 50 प्रकार की औषधियों को सीज कर संदिग्ध औषधियों के नमूने जांच के लिए लिये गये हैं।मेडिकल स्टोर मालिक महेश कुमार गुप्ता के मौके पर न होने के कारण डॉ ध्रुव चंद्र शुक्ला के कब्जे से दवाओं के सीज करने व अन्य नमूना लेने संबंधी कार्यवाई संपादित करते हुए थाना कोतवाली गोपीगंज भदोही में आईपीसी की धारा 419, 420,व ड्र्ग्स एक्ट, कास्मेटिक एक्ट धारा 18 /27 के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.