संदीप शुक्ला/पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT;
राष्ट्र चिंतक पं. दीनदयाल उपाध्याय अंतरष्ट्रीय सामान्यज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आयोजित होगा। जिसके लिए परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र, छात्राओं का पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में देश के बाहर से करीब 40 देशों से प्रतिभागी युवा मोर्चा मध्यप्रदेश की वेबसाइट www.bjymmp .com के माध्यम से परीक्षा में ऑनलाइन शामिल होंगे।
इस परीक्षा में आठवीं कक्षा से लेकर 12 वीं एवं फर्स्ट ईयर से लेकर फाइनल के विद्यार्थी सम्मिलित होंगे परीक्षा में महानगर जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार 51 हजार रु0, द्वितीय पुरस्कार 41000, तृतीय पुरस्कार 31000, चतुर्थ पुरस्कार 21000, पंचम पुरस्कार 11000,छठम पुरस्कार 5100, सप्तम पुरस्कार 4100, अष्टम पुरस्कार 3100, नवम पुरस्कार 2100, एवं प्रथम 100 प्रतिभागियों को 1100 सद्भावना पुरस्कार के रुप में दिए जाएंगे उक्त जानकारी पत्रवार्ता के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विवेक शर्मा द्वारा पत्रकारों को दी गई।
