ग्रामीण क्षेत्र दही हांडी की आंगनवाड़ी में बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ग्रामीण क्षेत्र दही हांडी की आंगनवाड़ी में बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण | New India Times

बुरहानपुर ज़िले में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों का नियमित रूप से स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार आरबीएसके टीम ने संयुक्त रूप से आज ग्राम दहीहांडी की आंगनवाड़ी केन्द्र के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बदलते मौसम को दृष्टिगत रखते हुए बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना इसका मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान चिकित्सकों द्वारा बच्चों की माताओं को बच्चों की उचित देखभाल करने की समझाइश भी दी गई।

By nit