गुजरात विधान सभा चुनाव में राजस्थान के IPS हबीब खान प्रमुख भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर/अहमदाबाद, NIT; ​
गुजरात विधान सभा चुनाव में राजस्थान के IPS हबीब खान प्रमुख भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं | New India Timesराजस्थान के पुर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विश्वसनीय व उनके मुख्यमंत्री काल में उनके सुरक्षा इंचार्ज रहे IPS हबीब खान गोरान गुजरात चुनावों में खास तौर पर मुस्लिम समुदाय में गहलोत की रणनीती अनुसार प्रमुख भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन के साबिक चेयरमैन डा. हबीब खान गोरान IPS पिछले एक पखवाड़े से गुजरात में डेरा डाल कर दिन रात मेहनत करके अब तक करीब 120 विधान सभा क्षेत्रों में घूम घूम कर बैठक करके मुस्लिम समुदाय के सामाजिक, सियासी व अन्य दानिश्वर हजरात से मिलकर उनको कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष मे मतदान करने के लिये उत्साहित करके उनकी जेहनों में नया जोश का संचार करने में काफी हद तक सफल होते दिखाई दे रहे हैं। हबीब खान को गुजरात के मुस्लिम समुदाय में बडी अहमीयत मिलने के साथ साथ उनकी हर बात गौर से सूनी जा रही है। हबीब खान की कार्यशैली व स्पष्टवादिता के कारण इन चुनावों में गुजरात के मुस्लिम समुदाय में उन्हें काफी सम्मान मिलने के कारण उनकी भुमिका से अवाम काफी प्रशन्न नजर आ रही है।

कुल मिलाकर यह है कि डा. हबीब खान द्वारा रचित व्यू रचनाओं के चलते पिछले कुछ सालों से मतदान के प्रति उदासीन नजर आने वाला मुस्लिम मतदाता अबकी दफा हर हाल मे बूथ तक जाकर मतदान करने के लिये पुरी तरह सवचेत नजर आ रहा है। दुसरी तरफ दिल्ली व गुजरात से बाहर से जाने वाले तमाम कांग्रेस के दिग्गज मुस्लिम नेताओं के गुजरात दौरो के समय उनसे समन्वय कायम करके उनकी बैठकों में साथ रहने के अलावा उनसे गुजरात के प्रमुख मुस्लिमों की भेंट करवाने में भी हबीब खान प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद, राष्ट्रीय सचिव शकील खान सहित अनेक नेताओं को हबीब अपने अब तक के गुजरात अनुभवों से अवगत कराके उचित कदम उठाने की तरफ ईशारा भी कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.