मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:
गोरखपुर जिले के जंगल कौड़ियां क्षेत्र के परम ज्योति इंटर कॉलेज में पर्यावरण संतुलन के लिए बृहस्पतिवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वच्छता अभियान के तहत कई स्थानों की सफाई की गई, जबकि विभिन्न स्थानों पर पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पौधरोपण किए गए। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक रवि प्रताप सिंह के निर्देशन में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा नारा लगाकर पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण करने का संदेश दिया। कार्यक्रम संयोजक दीनबंधु सिंह ने संगोष्ठी में कहा मानव पर्यावरण के विनाश का प्रमुख कारक है तथा पर्यावरण को प्रदूषित करने के कारण आज मानव अपने लिए अनेक बीमारियों को जन्म दे रहा है, इस तरह के अनेक गम्भीर दुष्परिणामों से बचने के लिए पर्यावरण व जैव विविधता का संरक्षण जरूरी है उक्त कार्यक्रम में शिवांगी, अंकिता, नम्रता, काजल, अर्पिता, आदर्श, शिवम, नीतीश निषाद आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम संयोजक दीनबंधु सिंह ने संगोष्ठी में कहा मानव पर्यावरण के विनाश का प्रमुख कारक है तथा पर्यावरण को प्रदूषित करने के कारण आज मानव अपने लिए अनेक बीमारियों को जन्म दे रहा है, इस तरह के अनेक गम्भीर दुष्परिणामों से बचने के लिए पर्यावरण व जैव विविधता का संरक्षण जरूरी है उक्त कार्यक्रम में शिवांगी,अंकिता, नम्रता, काजल, अर्पिता, आदर्श, शिवम, नीतीश निषाद आदि मौजूद रहे।

