मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग का साप्ताहिक सत्संग आज रात्रि नौ बजे गोकुलधाम कॉलोनी में पानी की टंकी के पास संस्था के सदस्य चंद्रशेखर जांगडे के निवास स्थान पर होगा।
संस्था के केंद्र प्रमुख और वरिष्ठ प्रशिक्षक एडवोकेट संतोष देवताले, सुनील मांडवगढ़े ने बताया कि आज के सत्संग में व्यक्ति विकास केंद्र के साधक वरिष्ठ सीए भरत बी श्राफ, भरत रावल, राजेंद्र पवार, विजय दुंबानी, दीपाली पंडित, राजरानी मेहता, अश्विनी मेहता ईश्वरीय आराधना और गुरु भक्ति पर आधारित मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देंगे।
प्रशिक्षक रविन्द्र पंडित और स्नेहा मुंगी के द्वारा संस्था की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी तथा उपस्थित साधकों को गुरुवाणी में ध्यान क्रिया भी कराई जाएगी। संस्था के लक्ष्मण मित्तल, योगेश सराफ, प्रेमलाल मांडवगढ़े, संजय मुंगी, धर्मेंद्र जड़िया ने समस्त संस्था सदस्यों और नगरवासियों से सत्संग में उपस्थिति का आग्रह किया है।

