दमुआ अंजुमन कमेटी का चुनाव मतपत्र से किया गया | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ अंजुमन कमेटी का चुनाव मतपत्र से किया गया | New India Times

अंजुमन कमेटी जामा मस्जिद दमुआ का चुनाव मतपत्र से किया गया। सफेद मतपत्र सदर पद के लिए, सेकेट्री पद के लिए गुलाबी मतपत्र और खजांची पद के लिए पीला मतपत्र निर्धारित किया गया। मतदान सदर, सेकेट्री, खजांची पद के लिए किया गया।इन पदों के लिए दो पैनल के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।सरपस्त कमेटी ने विधिवत चुनाव कराए। चुनाव कि प्रक्रिया 9 अगस्त सुबह से शाम तक जारी रही।

मतदान के बाद मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किया गया। जिसमें सदर पद के लिए जनाब हबीब वारसी के काम पर आवाम ने फिर से भरोसा जताया और उन्हें जीत का सहरा पहनाया।इसी तरह सेकेट्री पद की जिम्मेदारी जनाब शहीद खान ठेकेदार को मिली और खजांची पद पर आवाम ने जनाब साजिद खान पर अपना भरोसा जताया। चुनाव में मतदान से पहले की प्रक्रिया में उम्मीदवार सभी मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में
मतदान करने की अपील करते हुए नजर आए। मतदाता के लिए भी मतदान करने के नियम चस्पा किए गए।

शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस प्रशासन ने सहयोग प्रदान किया।सदर जनाब हबीब वारसी ने अपनी जीत के लिए आवाम का शुक्रिया अदा किया।आवाम के खैर के काम करने मंशा जाहिर की है। बच्चों को बेहतर दीनी तालीम देने पर जोर दिया हमेशा भाईचारा कायम कर अमन का पैगाम देने की बात कही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.