80 टीमों को हराकर क्रिकेट का महामुकाबला जीता सर्कुलर बॉयज ने | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

80 टीमों को हराकर क्रिकेट का महामुकाबला जीता सर्कुलर बॉयज ने | New India Times

डीसीए द्वारा आयोजित लेदर बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में 80 टीमों के महामुकाबले में सर्कुलर बॉयज ने अपना झंडा गाड़कर डिस्ट्रिक्ट चैम्पियन का खिताब हासिल किया है। सर्कुलर बॉयज ने आज शुक्ला ग्राउंड में हुए फाइनल में यूनिक क्लब परासिया को हराया। सर्कुलर के ओपनर बल्लेबाज अंचित सिंह ठाकुर  ने धमाकेदार पारी खेलते हुए पहले 22 बॉल में 50 रन पूरे किए और फिर 49 बॉल में शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलवायी। सर्कुलर के गेंदबाज श्रीमंत पाटनकर मैन ऑफ द सीरीज बने। यूनिक क्लब परासिया ने 170 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे सर्कुलर क्लब छिंदवाड़ा ने 17 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर प्राप्त करके डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में अपना कब्जा किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.