जिला पंचायत अध्यक्ष और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर बूथ का किया उद्घाटन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिला पंचायत अध्यक्ष और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर बूथ का किया उद्घाटन | New India Times

जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के गौतम ने संयुक्त रूप से नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोहल्ला सराय काइयां  में सघन पल्स पोलियो अभियान के बूथ का उद्घाटन फीता काट कर किया।

जिला पंचायत अध्यक्षा  ममता यादव ने 5  बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक देकर समस्त नागरिकों से अपील की अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो के खुराक़ अवश्य पिलाएं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ  आर के गौतम ने बताया भारत पोलियो से मुक्त हो गया है लेकिन पड़ोसी देशों में पोलियो के वायरस मौजूद हैं इसलिए एहतियातन भारत के सभी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से पूर्ण रूप से प्रतिरक्षित किया जाना जरूरी है इसलिए सभी नागरिकों से अपील है अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।

जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ पी पी श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में रविवार को 1976  बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है 9 दिसम्बर से 13 दिसम्बर  2024  तक स्वास्थ्य विभाग की 991  टीमें  घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी एवं ट्रांजिट टीमों  द्वारा ईंट भट्ठे, घुमंतू लोगों एवं भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

उद्घाटन के अवसर पर  डॉ वी एस चंदेल एस आर एल डब्ल्यू एच ओ, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज मिश्रा, यूनिसेफ से हुदा जेहरा,  एसएमओ डॉ  आकांक्षा यादव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी वीरेंद्र शर्मा, डीपीएम इमरान, डीसीपीएम पुष्पराज, अर्बन कोऑर्डिनेटर पुनीश, शशिविन्द शुक्ला, सर्वेश कुमार आदि  लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.