अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

दिनांक 22.11.2024 को राजकीय इंटर कॉलेज इनरी ग्रांट, इटवा-सिद्धार्थ नगर में कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्धघाटन मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी (प्रशासनिक) इटवा श्री कल्याण सिंह मौर्य और व विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी (न्यायिक) इटवा श्री मनोज कुमार ने फीता काटकर, मां सरस्वती के चित्र के समक्ष माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया।
विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और आये हुए अतिथियों के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किये।
मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत व सम्मान विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ.अयाज अहमद और शिक्षिका वंदना वर्मा ने पुष्प गुच्छ और बैज लगाकर किया। इस कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावक गण भी उपस्थित थे उनका स्वागत व सम्मान विद्यालय के नोडल शिक्षक मिलिंद राव देवकर और अमर बहादुर ने बैज लगाकर किया।
मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के द्वारा कैरियर से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों की जानकारियां दी गयी और सिविल सर्विसेज की तैयारियों के बारे में भी बताया गया, साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं के द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का उत्तर भी दिया। विद्यालय के नोडल शिक्षक मिलिंद राव देवकर ने बच्चों को पंख पोर्टल और CII टेस्ट की विस्तृत जानकारी दी।
अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य समर बहादुर सिंह (P.E.S) ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक व जिला नोडल अधिकारी (कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम) आशुतोष जायसवाल ने किया।
इस मौक़े पर जिला समन्वयक डॉ. भारद्वाज शुक्ल भी उपस्थित रहें इन्होंने बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों के लिए भोजन संबंधी व्यवस्था व विद्यालयीय अनुशासन व्यवस्था को बनाए रखने में विद्यालय के शिक्षक संदीप पाण्डेय,रवि प्रकाश आनंद, सुधीर प्रताप मल्ल, और वरिष्ठ लिपिक सुरेंद्र जायसवाल का सराहनीय योगदान रहा।

