शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

कैम्पियरगंज उत्तरी रेलवे गेट से रेलवे स्टेशन को जाने वाले रेलवे रोड पर स्थित रेलवे की गुमटी तोड़ कर चोर दुकान में रखा सामान उठा ले गये। मिली जानकारी के अनुसार अशोक गुप्ता पुत्र नारायण ने रेलवे रोड स्थित एक गुमटी में चाय मिठाई की दुकान चला कर अपनी जीविका चलाते हैं और सपरिवार उसी गुमटी में रहते हैं।
शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अशोक स्थानीय राप्ती नदी घाट करमैनी मेले में अपनी मिठाई व चाय की दुकान लगाने गये थे और अपनी गुमटी में ताला लगाकर करमैनी घाट सपरिवार चले गए थे और जब मेला सम्पन्न हो गया देर रात्रि वापस अपने गुमटी पर आये और ताला खोला तो देखा कि अन्दर सारा सामान बिखरा पड़ा है और पीछे की गुमटी की दीवार टूटी हुई है।
अशोक की पत्नी ने जब अपना बाक्स को देखा तो उसकी भी कुण्डी टूटी हुई और उसमें रखा सारा सामान गायब है। अशोक गुप्ता की पत्नी ने बताया कि वह इस बाक्स में अपने सारे सोने चांदी के जेवर गहने कपड़े रखे थे जो चोरी हो गए हैं। इस चोरी की घटना से अशोक की पत्नी का रो-रो कर बुराहाल है। घर में चोरी होने से कुछ देर तक बेहोश हो गई। इस चोरी की घटना से अशोक गुप्ता का परिवार काफी दुखी हैं। अशोक गुप्ता ने चोरी की सूचना कैम्पियरगंज थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस विवेचना कर रही है।

