मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:
गोरखपुर जिले में अनिल गुप्ता का हत्यारा मो सैफ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार। हत्यारे सैफ के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू अनिल गुप्ता के गले से गायब सोने की चैन एक तमंचा कारतूस मोटरसाइकिल चिलुआताल पुलिस ने किया बरामद।

पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गस्त के दौरान अनिल के हत्यारे मोहम्मद सैफ निवासी हिमायूंपुर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया जिसके बाएं पैर में गोली लगी है जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कर दिया गया है।
थाना चिलुआताल क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ के दौरान हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधीक्षक उत्तरी जनपद गोरखपुर द्वारा दी गयी वीडियो बाईट।

