अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा कस्बा में अतिक्रमण से लगने वाले जाम की समस्या के समाधान के लिए गुरूवार को उपजिला अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ने संयुक्त रूप से बाजार में पटरियों पर अक्रिमण करने वाले दुकानदारों को अपना अतिक्रमण स्वयं हटाने की चेतावनी दिया है।
कस्बा में चारों मार्गों पर अतिक्रमण से लगने वाले जाम की समस्या के समाधान के लिए गुरूवार को उपजिला अधिकारी इटवा कल्याण सिंह मौर्य व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इटवा संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से बाजार में पटरियों पर अक्रिमण करने वाले दुकानदारों को अपना अतिक्रमण स्वयं हटाने की चेतावनी दिया है। अधिकारियों ने बताया कि दुकानदार बन्धुओं द्वारा सार्वजनिक सड़क के पटरियों पर दुकान सम्बन्धी सामग्री, होर्डिंग बोर्ड, बैनर, पोस्टर, ठेला व मोरंग, बालू, गिट्टी, ईंट, मलवा आदि रखकर अतिक्रमण किया गया है जिससे आम जनमानस एवं परिवहन के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। ऐसी स्थिति में उपरोक्त सामग्री तत्काल प्रभाव से स्वतः हटाते हुए अपनी परिसीमा के अन्दर व नाली के पीछे ही रखें अन्यथा प्रशासन के सहयोग से उक्त सामग्री को हटाते हुए जब्त कर लिया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं अतिक्रमणकारी की होगी। इस अवसर पर नगर पंचायत के लिपिक आकाश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

