आज्ञात चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, नकदी व जेवरात लेकर हुए फरार | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत बढ़या में बुधवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। दोनों घरों से नकदी, जेवर व बरतन चुरा कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बढ़या निवासी नरेन्द्र सिंह पुत्र राजकिशोर सिंह तथा अजय कुमार सिंह पुत्र स्व. राम बहादुर सिंह ने इटवा थाने पर संयुक्त रूप से प्रार्थना पत्र दिया है। थाने पर दिए तहरीर के अनुसार नरेन्द्र सिंह के घर आज्ञात चोर घर के पीछे लगे जंगला तोड कर घर में घुस गये और घर में रखा पीली व सफेद धातु के जेवर, एक लाख पचहत्तर हजार रूपया नकद उठा ले गए।

इसी गांव निवासी अजय कुमार सिंह के घर में घुस कर पीली व सफेद धातु के जेवर, पैंतालीस हजार रूपया नकद चुरा ले गए। जाते समय सूर्यभान सिंह के घर का ताला तोडने का प्रयास किया लेकिन लोगों के जाग जाने के कारण ताला तोड नहीं पाए और भाग गए। इस सम्बंध में थाना अध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि घटना स्थल का मुआयना किया गया है। जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी बुलायी गयी है। जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article